फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   97 new corona infected

सहारनपुर में कोरोना के 97 संक्रमित मिले

Sat, 27 Mar 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
97 new corona infected
दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बंद किया गया वार्ड - फोटो : SAHARANPUR
कोरोना के 97 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में शनिवार को 97 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। संक्रमितों में दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस अस्पताल के 38 कर्मी भी शामिल हैं। जिनकी वजह से अस्पताल के शेष कर्मी और भर्ती मरीज तनाव में हैं। वहीं, जिला कारागार के तीन बंदी भी इन संक्रमितों में शामिल हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने वी-ब्रॉस अस्पताल को पत्र भेजकर अस्पताल को एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइड सोडियम के घोल से 12-12 घंटे के अंतराल पर दो बार सैनिटाइज कराने के लिए कहा है। वहीं, अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी सेवा समेत पूरे अस्पताल को दो दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, भर्ती मरीजों की तुरंत छुट्टी या फिर अन्य किसी अस्पताल में शिफ्ट करने की हिदायत दी है। वी-ब्रॉस अस्पताल के 38 कर्मचारियों से अलग संक्रमितों में मोहल्ला मोरगंगज और जिला जेल के तीन-तीन, छुटमलपुर, छोटी रेलवे लाइन, सीएचसी सरसावा और शाहपुर के दो-दो तथा दया शुगर मिल, गोपाली, मीरगपुर, फतेहपुर, डिगोली, सोनाअर्जुनपुर, न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी, गोकलपुर, मुरादखेड़ी, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, इसरा गंगोह, मुजफ्फरनगर निवासी, महमूदपुर, दामोदरपुरी कॉलोनी, रघुनाथपुर, शिवेंद्रनगर, प्रद्युमन विहार, आली की चुंगी, इंदिरा चौक, बेरीबाग, नानौता, नवीन नगर, मोहल्ला छिपियान, इस्लामनगर, गुरुद्वारा रोड, मोहम्मदपुर, खुड़ाना, गंगोह, साल्हापुर, रामपुर मनिहारान, उमरी कलां, सहारनपुर शहर, जौला, नागल, कुरड़ी, बाबूपुर, आईपीटी परिसर, हबीरपुर, मिशन कम्पाउंड, गिल कॉलोनी, शारदानगर, सरसावा आदि स्थानों से एक-एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार को 97 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 38 संक्रमित वी-ब्रॉस अस्पताल के कर्मी हैं। इस अस्पताल को दो दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। जो लोग बीते एक सप्ताह में इस अस्पताल में गए या इलाज कराया है वे जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना जांच करा लें।-डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ

दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बिना मास्क के बाहर बैठे त?

दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर बिना मास्क के बाहर बैठे त?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गेट पर चर्चा करते चिकित्?

दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गेट पर चर्चा करते चिकित्?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर वार्ड को बंद करते कर्मचा?

दिल्ली रोड़ स्थित वी बरोस अस्पताल में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर वार्ड को बंद करते कर्मचा?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed