फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांग्रेसियों ने विद्युत अधीक्षण अभियंता का घेराव किया

कांग्रेसियों ने विद्युत अधीक्षण अभियंता का घेराव किया

Tue, 22 Jan 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने विद्युत अधीक्षण अभियंता का घेराव किया
कांग्रेसियों ने विद्युत अधीक्षण अभियंता का घेराव किया
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस विधायक नरेश सैनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत निगम के घंटाघर स्थित कार्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। उन्होंने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर छापामारी के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान अधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद एवं बेहट विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता और अन्य लोग घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर पहुंचे और कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का घेराव किया। आरोप लगाया कि छापामारी के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एक कमरे के मकान मालिक पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना किया जा रहा है। न देने की सूरत में थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। विद्युत निगम के कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्युत निगम ने अपने रवैये में बदलाव नहीं किया तो निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई कार्यकर्ताओं ने हंगामा और प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में काजी फरहान अख्तर, अजमत अली, दिलशाद उर्फ लाड्डू, ओमप्रकाश, वक्कार चौधरी, विवेक कांत, कमर अली, रियासत अली, अजय शर्मा, राहुल सैनी, नरेश पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर अधिक जुर्माना लगाने का आरोप लगा रहे थे, जबकि नियमानुसार ही जुर्माना लगाया गया था। किसी पर नियम से अतिरिक्त कोई जुर्माना नहीं था। जिसका कांग्रेस पदाधिकारी विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed