{"_id":"5c082a43bdec22417e300bc7","slug":"91544038979-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में जैनब और बैडमिंटन में सपना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में जैनब और बैडमिंटन में सपना प्रथम
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटिंग में जैनब और बैडमिंटन में सपना प्रथम
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रही स्पोर्ट्स मीट बुधवार को संपन्न हो गई। स्पोर्ट्स मीट में सभी खिलाड़ियों ने संयुक्त खेल भावना का प्रदर्शन किया।
26 नवंबर से शुरू हुई स्पोर्ट्स मीट में छह इवेंट्स में छात्रों ने हिस्सा लिया। खो-खो, बैडमिंटन, शूटिंग, 100 मीटर दौड़, वालीबाल आदि खेलों में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर समाज और कॉलेज का नाम रोशन किया है। शूटिंग में जैनब प्रथम, 100 मीटर दौड़ में आरती व समीर, बैडमिंटन में सपना, खो-खो में नीतू प्रथम स्थान पर रहे हैं। इनके अलावा जोहा, नशरा, मनीषा, टिंकी, बरखा, मोनिका, स्वीटी, उवेश, काशिफ, आरती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वालीबाल में बेहतर प्रदर्शन के लिए काशिफ, अंकित, कर्मजीत, समीर को क्रीड़ा अधिकारी डा. सुमित चौधरी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर स्वस्थ रहेगा तो तभी किसी भी चीज को करने में छात्र अपना शत प्रतिशत योगदान दे सकेगा। इस मौके पर डा. प्रवीन यादव, डा. बिजेंद्र कुमार, राहुल देव त्यागी, डा. सरिता, रूशना परवीन, डा. अमितेश आनंद, शीबा परवीन, मौ. अखलाक आदि मौजूद रहे।