फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला सहित दो की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला सहित दो की मौत

Tue, 06 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला सहित दो की मौत
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

बेहट। कलसिया-छुटमलपुर रोड पर बुबका गांव में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक एवं साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाए गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है।

हादसा सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बुबका गांव में घूम पर हुआ। कलसिया गांव निवासी सविता (35) पत्नी अंजीत व ममता (45) भूपेंद्र सुबह किसी काम से खिड़का जुनारदार गांव में अपने किसी परिचित के यहां गई थी। दोपहर के समय जब वह वापस आ रही थी तो वे खिड़का जुनारदार गांव के ही शाहनवाज पुत्र अयूब की बाइक पर बैठ ली। बुबका गांव में घूम पर अचानक रोड पर चढ़ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसी दौरान कलसिया की तरफ से साइकिल पर जा रहा रतनपुर कल्याणपुर गांव निवासी रामस्वरूप (65) भी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सविता, शाहनवाज व रामस्वरूप को मौके पर पहुंची पुलिस बेहट सीएचसी ले गई, जहां रास्ते में रामस्वरूप ने भी दम तोड़ दिया। सविता व शाहनवाज को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गई। हादसे की जिम्मेदार ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed