{"_id":"5bd36250bdec2269a20781ce","slug":"91540579920-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नियों के सम्मान में करवाचौथ का व्रत रखेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नियों के सम्मान में करवाचौथ का व्रत रखेंगे डॉक्टर
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आज करवाचौथ पर पत्नियां अपने पतियों की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। इस बार प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की सहारनपुर शाखा से जुड़े एसबीडी जिला अस्पताल के सभी पुरुष डॉक्टरों ने भी अपनी पत्नियों के सम्मान में करवाचौथ का व्रत रखने का निर्णय लिया है।
संघ के शाखाध्यक्ष डॉ. एके चौधरी ने बताया कि करवाचौथ को लेकर शाखा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की, जिसमें पत्नियों के सम्मान में करवाचौथ का व्रत रखने का प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने बताया कि पति और पत्नी जीवन गाड़ी के दो पहिए हैं। जब तक दोनों सुरक्षित हैं, गाड़ी तब तक ठीक चलती है। ऐसे में जब पत्नियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखें तो पति का भी फर्ज बनता है कि वह अपनी पत्नियों के सम्मान में व्रत रखे। उन्होंने इस कदम को रिश्ते को मजबूती लाने वाला बताया। सचिव डॉ. केवी सिंह ने बताया कि महिला और पुरुष बराबर हैं और सम्मान व स्नेह की जरूरत दोनों को है। पत्नियों की भावनाओं का ख्याल रखना पति की भी जिम्मेदारी है। इससे रिश्ता बेहतर और मजबूत बनता है।