{"_id":"5bae79f2867a5570f05d7ca3","slug":"91538161138-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायरों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायरों के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे मुस्लिम भाजपा कार्यकर्ता
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में चार अक्टूबर को होने वाले मुशायरे के विरोध में भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ता उतर आए हैं।
मोहल्ला शरबतियापीर हाजी सराय निवासी भाजपा कार्यकर्ता चौधरी इमरान अंसारी ने महापौर को दिए ज्ञापन में कहा कि मुशायरे का कार्यक्रम एक सपा नेता द्वारा कराया जा रहा है, जिन शायरों को आमंत्रित किया गया है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के खिलाफ जहर उगलते हैं। इससे मुस्लिम समाज में भाजपा के प्रति गलत संदेश जाएगा। भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम पार्टी से जुड़ रहे हैं। ऐसे में मुशायरे से माहौल खराब होने की आशंका है। इमरान अंसारी ने कहा कि मुशायरे का संयोजक किसी दूसरे व्यक्ति को बनाया जाए और शायरों को भी ताकीद कर दी जाए कि ऐसा कोई कलाम न सुनाएं, जिससे माहौल खराब हो। ऐसा न होने पर वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
इलाहाबाद में होगा अधिवेशन
सहारनपुर। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के सदस्य संयोजक समिति तरुण प्रकाश भोला ने जारी की विज्ञप्ति में बताया कि एसोसिएशन का 45 वां द्विवार्षिक अधिवेशन चार और पांच अक्टूबर को इलाहाबाद में होगा, जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारी भाग लेंगे। अधिवेशन के लिए विशेष अवकाश के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।