{"_id":"5babd6ec867a557ea274e109","slug":"91537988332-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। एचएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को तहसील स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्वच्छता ही सेवा विषय के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की छात्रा नंदिनी प्रथम, अनुज कुमार द्वितीय तथा फरहाना तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य सतीश कौशिक, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, उप प्रधानाचार्य हेम सिंह और सफाई निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने छात्रों को स्वच्छता ही जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए पर विचार रखे। निर्णायक मंडल में सुमन त्यागी, रमेश वर्मा, सुख सागर रहे। इस मौके पर रामशरण, किरतपाल, बिजेंद्र वर्मा, अजय कुमार, अमरीश त्यागी, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार आदि रहे।
एंजिल्स एकेडमी में बच्चों को लाल रंग का महत्व बताया
फोटो संख्या 2
देवबंद। एंजिल्स एकेडमी में बुधवार को रेड दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्ले से यूकेजी ग्रुप के बच्चों ने लाल रंग की पोशाक पहनकर शानदार प्रस्तुति दी। प्रबंधक लोकेश सैनी और प्रधानाचार्य नीरज सैनी ने कहा कि लाल रंग हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व रखता है, लाल रंग आक्रमण, साहस, शाकाहार, सुंदरता, ऊर्जा, भावावेश, क्रोध, अग्नि, स्वर्ण ताम्र, त्याग, प्रेम, सुरक्षा, उत्साह एवं चेतावनी का प्रतीक होता है। इसे रक्तवर्ण भी कहते हैं। लाल रंग से हमें नई ऊर्जा प्राप्त होती है। इस मौके पर दीक्षा धीमान, रोहित कुमार, दीपांशी चौधरी, नीशा शर्मा, सुमाइला, मंजू आदि मौजूद रहे।