फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Sun, 23 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

सहारनपुर। लखनऊ में 23 और 24 सितंबर को होने वाली 52वीं राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शनिवार को टीम रवाना कर दी गई। कुल 13 सदस्यीय टीम में एक बालिका और शेष बालक खिलाड़ी शामिल हैं। लखनऊ के लिए रवाना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।

चयनित खिलाड़ियों में गुरमीत सिंह, मोहम्म सालिक, अश्वनी कुमार, प्रतीक देशवाल, शेखर, प्रिंस कुमार, लकी भारती, मनोज कुमार, आयुष पुंडीर, जॉनी कुमार, हर्षित कुमार, अजय कुमार और दिव्या प्रजापति शामिल हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम छह से सात अक्तूबर को रोहतक में होने वाली नॉर्थ जोन और दो से छह नवंबर तक रांची में होने वाली 34वीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। शनिवार को टीम को रवाना किया गया। इसमें सुषमा बजाज, यशपाल सिंह, लाल धर्मेंद्र प्रताप, ईश्वरपाल सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता, काशीनरेश यादव, संदीप पुंडीर, रामशरण, मुस्तकीम अंसारी, प्रवेश सैनी, अविनाश, पोपीन कुमार, बाबूराम सैनी, रुबिका नेगी, जूली पुंडीर, सरिता रानी, फहीम अहमद, नीरू त्यागी आदि ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed