{"_id":"5b73274b42c7922c9867f950","slug":"91534273355-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवधोई के लिए 15 दिन में कार्ययोजना तैयार करें : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवधोई के लिए 15 दिन में कार्ययोजना तैयार करें : कमिश्नर
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने पांवधोई नदी के साढ़े तीन किलोमीटर हिस्से के कायाकल्प के लिए 15 दिन में डीपीआर तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वह मंगलवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी जयपुर में हुए कार्यों की प्रेजेंटेशन भी देखी।
उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों को लेकर आमजन में उत्सुकता है। ऐसे में हमें जनता को उम्मीदों से बेहतर कार्य करके दिखाना होगा। पांवधोई नदी के कायाकल्प के लिए कहा कि यह ऐसा होना चाहिए, जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आएं और सहारनपुर को पहचान मिले। कमिश्नर ने जयपुर के द्राववती नदी एवं अमानीशाह नाला में कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों को भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा। प्रेजेंटेशन में वाटर चैनल, सीवर ट्रीटमेंट, चेकडैम, स्ट्रीट लाइट, आर्गोनिक वेस्ट कंवेर्टर, लैंडस्केप गार्डन आदि को देखा और समझा। इसके बाद उन्होंने पांवधोई नदी पर होने वाले कार्यों की प्रेजेंटेशन देखी। पांवधोई नदी के उदगम स्थल से बाबा लालदास का बाड़ा तक नदी के कायाकल्प के लिए डीपीआर 15 दिन में बनाकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अहमदाबाद और भोपाल में हुए विकास कार्यों से सीख लेने की बात कही। उन्होंने नया रायपुर में भी स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत स्मार्ट गवर्नेंस, यूटीलिटी मैनेजमेंट सिस्टम, सीवर सिस्टम, सीवर प्लान, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, इन्टीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, वाईफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि कार्यों का जायजा प्रेजेंटेशन के माध्यम से लिया। बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडेय, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीए वीसी सुखलाल भारती, एडीएम-एफ, एसपी सिटी आदि मौजूद रहे।