{"_id":"5b4ceeae4f1c1b36748b5344","slug":"91531768494-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के पास प्रधानमंत्री बनने लायक कोई चेहरा नहीं: कर्दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के पास प्रधानमंत्री बनने लायक कोई चेहरा नहीं: कर्दम
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सांसद और जिला प्रभारी कांता कर्दम ने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री बनने लायक कोई चेहरा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।
जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंची सांसद कांता कर्दम और सह प्रभारी मोहित बेनीवाल का भाजपाइयों ने सर्किट में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की बैठक में कांता कर्दम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए कड़े कदम उठाते हैं। कई बार कड़े फैसले लोगों को पसंद नहीं आते, लेकिन देश की तरक्की के लिए कड़े कदम उठाना आवश्यक है। सह प्रभारी मोहित बेनीवाल ने कहा कि 15 से 20 जुलाई तक प्रत्येक विधानसभा में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता 20 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर जाकर सत्यापन कार्य कर लें। बीएलओ के साथ घर-घर जाकर नए मतदाताओं के वोट बनवाएं। मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पंडित दीनानाथ शर्मा, हेमंत अरोड़ा, विनोद चोजड़, तेज क्वात्रा, नीरज माहेश्वरी, राकेश जैन, मनोज ठाकुर, अमित गर्ग, शीतल बिश्नोई, विपिन सलूजा, सुमन लता, यशपाल पुंडीर आदि मौजूद रहे।