फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन महीने बाद पहुंची किताबें, वितरण शुरू

तीन महीने बाद पहुंची किताबें, वितरण शुरू

Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने बाद पहुंची किताबें, वितरण शुरू
तीन महीने बाद पहुंची किताबें, वितरण शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल खुलने के तीन महीने बाद किताबों का वितरण होगा। किताबें पहुंच गई हैं। इनका उठान शिक्षकों द्वारा शुरू हो चुका है। बीएसए ने किताबों का जल्द वितरण करने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी स्कूलों में सत्र की शुरूआत जुलाई से होती थी। ऐसे में किताबें भी जुलाई में ही पहुंची थीं। मगर अब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों का सत्र तो एक अप्रैल से कर दिया है, मगर किताबें के समय से वितरण की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। एक अप्रैल से अभी तक बच्चे बिना किताबों के ही स्कूल पहुंच रहे थे। कुछ जगहों पर शिक्षक पुरानी किताबों से काम चला रहे थे। मगर अब किताबें आ गई हैं, जो यूआरसी नुमाइश कैंप में रखी गई हैं। वहां से किताबों का वितरण भी स्कूलों को शुरू कर दिया गया है। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर स्कूलों द्वारा किताबें ले ली गई हैं और बाकी में वितरण किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर सभी स्कूलों में बच्चों के पास नई किताबें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed