{"_id":"5b47a8e54f1c1bc2248b611f","slug":"91531422949-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल वाहनों से टोल वसूले जाने से लोगों में बढ़ रहा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल वाहनों से टोल वसूले जाने से लोगों में बढ़ रहा रोष
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकल वाहनों से टोल वसूले जाने से लोगों में बढ़ रहा रोष
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइव-59 स्थित टोल प्लाजा पर लोकल वाहन चालकों को रियायत नहीं मिलने से लोगों में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को सर्वसमाज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टोल कंपनी द्वारा लोकल वाहन चालकों से टोल नहीं वसूलने का दिया गया आश्वासन यदि 15 दिन के अंदर पूरा नहीं हुआ तो टोल वसूली बंद कराते हुए आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि हिंदू वादी स्वाभिमान संघर्ष समिति ने टोल वसूली को लेकर आंदोलन चलाया था। इसके बाद सांसद संजीव बालियान, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, पुरकाजी विधायक प्रमोद ओटवाल, डीएम मुजफ्फरनगर राजीव शर्मा तथा निर्माण कंपनी के अधिकारियों के मध्य वार्ता दौरान यह सहमति बनी थी कि संशोधित शासनादेश आने तक टोल प्लाजा के 10 किमी दायरे के लोकल वाहन टोल फ्री रहेंगे। बावजूद इसके टोल कर्मियों ने लोकल वाहन चालकों से टोल वसूली जारी रखी। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को मोहल्ला टाकान में सर्वसमाज की बैठक में भाजपा नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि विधायक ब्रिजेश सिंह के प्रयासों से सड़क को चौड़ा किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य हाइवे अथारिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने पत्र लिखकर निर्माण कंपनी से इस्टीमेट भी मांगा है। डा. सुखपाल सिंह ने कहा कि विभिन्न संगठनों के आंदोलन के बाद सड़क चौड़ीकरण की मांग शासन स्तर से स्वीकृत हुई है। पूर्व सभासद नजमी ने कहा कि अगर टोल कंपनी द्वारा दिया गया आश्वासन 15 दिन में पूरा नहीं हुआ तो टोल वसूली बंद कराकर आंदोलन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष फैसल नूर शब्बू ने कहा कि विधायक ब्रिजेश सिंह ने शासन स्तर पर दबाव बनाए हुए हैं। पप्पू प्रधान, दीपक त्यागी, राहुल त्यागी, शाहिद हसन, डा. वाजिद मलिक, सय्यद हारिस आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर मुमताज अहमद, वजाहत अनवर, मजाहिर हसन, दानिश मसरूर, समीर नूर, गुलशान, दिलशाद आदि मौजूद रहे।