फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रोजा इफ्तार से आपसी भाईचारे को मिलता है बल : शम्शुद्दीन राइन

रोजा इफ्तार से आपसी भाईचारे को मिलता है बल : शम्शुद्दीन राइन

Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रोजा इफ्तार से आपसी भाईचारे को मिलता है बल : शम्शुद्दीन राइन
देवबंद (सहारनपुर)। बसपा पश्चिम प्रदेश प्रभारी शम्शुद्दीन राइन ने कहा कि ईद मिलन, रोजा इफ्तार व होली मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे को मजबूर करने वाले होते हैं। इसलिए सभी लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल होकर एकता व सद्भाव का संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन

देवबंद-गंगोह बाईपास पर शुक्रवार को बसपा के तत्वावधान में रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शम्शुद्दीन राइन ने लोगों को ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि रोजा इफ्तार जैसे कार्यक्रमों से भाईचारा मजबूर होता है। अत: ऐसे कार्यक्रमों में सर्वसमाज को अपनी भागीदारी करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपसी सद्भाव भी बढ़ता है। कार्यक्रम में नगरपालिका के चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी, जमालुद्दीन अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि माजिद अली आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक महीपाल माजरा, जोनल कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, पूर्व विधायक जगपाल दास, फिरोज गौड़ व अय्यूब बेग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed