फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इंजेक्शन लगवाने से नहीं खत्म होता रोजा

इंजेक्शन लगवाने से नहीं खत्म होता रोजा

Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन लगवाने से नहीं खत्म होता रोजा
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व इमाम कारी सैय्यद इसहाक गोरा ने रविवार को भी हेल्पलाइन पर रोजेदारों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं को दूर किया।
विज्ञापन

सवाल- बिजनौर के धामपुर निवासी दानिश अजीम ने पूछा कि उसके गुर्दे में पथरी है, जिसकी वजह से काफी दर्द रहता है। वह दवा खाकर रोजा तोड़ना नहीं चाहते। क्या रोजे की हालत में इंजेक्शन लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

जवाब- यदि कोई रोजेदार इंजेक्शन लगवाता है तो उसका रोजा नहीं टूटेगा। क्योंकि, इंजेक्शन से दी जाने वाली दवा को खाना-पीना नहीं कहते।
सवाल- गंगोह निवासी ऊबैद ने पूछा कि अक्सर लोग कहते हैं कि जकात का जिक्र सिर्फ हदीसों से साबित होता है। जकात का कुरान में जिक्र नहीं है, क्या ये सही है?
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब- हदीसों के अलावा कुरान-ए-करीम में भी जकात का जिक्र आया है। कुरान-ए-करीम में नमाज के साथ 82 स्थानों पर जकात का जिक्र है।
सवाल- रामपुर मनिहारान निवासी शकिर ने पूछा कि वह सहरी के आखिरी समय में इलायची मुंह में डाल लेते हैं। रोजा शुरू होने से पहले ही मुंह से निकाल देते हैं, लेकिन मुंह में महक रह जाती है। शरीयत के अनुसार इससे रोजे पर कोई असर तो नहीं आएगा।
जवाब- यदि किसी रोजेदार ने सहरी में इलायची खाई और रोजा शुरू होने से पहले थूक दी और महक मुंह में रह गई तो इससे रोजा नहीं टूटेगा।
सवाल- चिलकाना बस अड्डा निवासी मसूद ने सवाल किया कि वह रोजे से थे और अचानक उनके पैर पर चोट लगने से नाखून उखड़ गया। इससे उनका रोजा खत्म तो नहीं हुआ।
जवाब- रोजे की हालत में अगर किसी व्यक्ति का नाखून टूटे तो रोजे पर कोई असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed