{"_id":"5b0da3d14f1c1b9e6e8b53c6","slug":"91527620561-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 14 पर्वतीय स्थानों पर चलाएंगे सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 14 पर्वतीय स्थानों पर चलाएंगे सफाई अभियान
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 14 पर्वतीय स्थानों पर चलाएंगे सफाई अभियान
सहारनपुर। संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सफाई अभियान के साथ पौधरोपण किया जाएगा।
देहरादून रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से आए जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन देश के सात राज्यों के 14 पर्वतीय स्थानों पर विशाल सफाई अभियान चलाएगा, जहां पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए भारत को विश्वभर में सबसे अग्रणी देश घोषित किया है। कार्यक्रम का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। हरबंस लाल जुनेजा, रजनीश कुमार, अमरजीत सिंह, गुलशन कुमार, मनमोहन कृष्ण, धमेंद्र अनमोल मौजूद रहे।