{"_id":"5ac51fbb4f1c1bbb618b5838","slug":"91522868155-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण न होने तथा मांगों के संबंध में सहारनपुर डिपो में धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने 10 अप्रैल तक मांगें न माने जाने पर 10 अप्रैल की रात 12 बजे से चक्का जाम किए जाने का एलान कर दिया।
बुधवार को सहारनपुर रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने कार्यशाला में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री विशंभर तिवारी ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उनकी मांगों में सातवां वेतन आयोग लागू किए जाने, संविदा चालक, परिचालकों को नियमित काम करने पर नियमित चालक-परिचालक के समान वेतन दिए जाने, 100 प्रतिशत राष्ट्रीय राजमार्ग किए जाने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति किए जाने तथा राजकीय रोडवेज घोषित किए जाने की मांग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 10 अप्रैल की रात 12 बजे से बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में राजकुमार तोमर, राकेश गुप्ता, प्रेमचंद मोगा, रविंद्र कुमार, अशोक शर्मा, कुलदीप गुप्ता, विशंभर तिवारी, मोहम्मद कामिल, प्रवीण गौतम, राजन वालिया, प्रदीप कुमार, मुकीम, उमेश कुमार, समर सिंह, राजेश गौड़ शामिल रहे।