{"_id":"5aa808c94f1c1bc1758b54e8","slug":"91520961737-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने किया राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन
नकुड़। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर उपभोक्ताओं को राशन नहीं देने तथा राशन मांगने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपकर राशन डीलर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मंगलवार को गंगोह थाना क्षेत्र के गांव नाईमाजरा मुस्तहकम निवासी नाजिम अली, शबाब हैदर, आसिफ, अयूब, मौसिफ, काजिम, इमरान, याकूब, खुशहाल व अली अब्बास आदि ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राशन डीलर के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके नाम राशन वितरण सूची में होने के बावजूद उचित दर विक्रेता मुनव्वर गत कई माह से उन्हें राशन नहीं दे रहा है। लोगों को राशन मांगने पर गाली गलौज कर भगा देता है। आरोप लगाया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार आपूर्ति कार्यालय व संपूर्ण समाधान दिवस में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण राशन डीलर के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि राशन डीलर ने दुकान पर ना तो उपभोक्ताओं की कोई सूची लगा रखी है तथा ना ही रेट लिस्ट या स्टाक बोर्ड लगाया हुआ है। इस कारण राशन डीलर मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है। ग्रामीणों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर राशन डीलर की अविलंब निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का लाइसेंस निलंबित किए जाने की मांग की।