{"_id":"5a9839c84f1c1b387b8b954f","slug":"91519925704-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका पूजन कर बच्चों की दीघार्यु की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका पूजन कर बच्चों की दीघार्यु की कामना की
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलिका पूजन कर बच्चों की दीघार्यु की कामना की
चिलकाना/छुटमलपुर (सहारनपुर)। चिलकाना और छुटमलपुर क्षेत्रों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होलिका का पूजन कर अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना की।
चिलकाना क्षेत्र के 84 गांवों में 88 स्थानों पर होली का दहन पूरे विधि विधान के साथ हुआ। निर्धारित स्थानों पर होली के दहन से पूर्व लकड़ियों, उपले एवं घासफूस द्वारा होलिका बनाई गई तथा परंपरागत ढ़ंग से होलिका का पूजन किया गया। दोपहर को ही महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर होली स्थल पर पूजन के लिए पहुंचने लगी थी।
होली पूजन के लिए जाने वाले बच्चे उपलों तथा सूखे मेवों से बनी माला पहन कर जा रहे थे। सुल्तानपुर तथा चिलकाना में चार स्थानों पर होली दहन देर सांय विधि विधान के साथ किया। सभी गांवों में पुलिस तथा शान्ति समिति के लोग व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे। पुलिस तथा पीएसी ने होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा छुटमलपुर, फतेहपुर, बिहारीगढ़, शेरपुर खानाजादपुर, औरंगाबाद, पठेड, धौलाहेडी, बुड्ढाखेडा, अहाडी, पटनी, चालाकपुर, सुचेला देवा, चौरी मंडी, बैंगनी आदि गांवों में भी होली का पूजन किया गया।़