{"_id":"5a8483654f1c1b805a8b9d68","slug":"91518633829-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी ने किया 18 फरवरी को गांधी पार्क में प्रदर्शन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी ने किया 18 फरवरी को गांधी पार्क में प्रदर्शन का एलान
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गंगोह के बीएसएफ के जवान अजय के परिजनों के उत्पीड़न के खिलाफ एवं इलाहाबाद में हुई दलित छात्र की हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने प्रदर्शन का एलान कर दिया है। भीम आर्मी 18 फरवरी को गांधी पार्क में प्रदर्शन करेंगे।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल ने कहा है कि भीम आर्मी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। लोग इससे गुमराह न हों। भीम आर्मी सिर्फ सामाजिक अस्तित्व बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर उर्फ रावण का कहना है कि दलित और मुस्लिमों पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा और ऐसी सरकारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसके चलते चंद्रशेखर उर्फ रावण पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं और रासुका लगाई गई है। सरकार चंद्रशेखर की हत्या की साजिश रच रही है।
जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि कासगंज में जो हिंसा हुई उसमें मुस्लिमों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। सहारनपुर के ताताहेड़ी गांव में बीएसफ के जवान के परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसके परिवार को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान के परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। भीम आर्मी इस शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी 18 फरवरी को गांधी पार्क में प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर विनोद प्रधान, टिंकू कपिल, शिवम कर्णवाल, सतेंद्र गौतम, सचिन वालिया, प्रदीप टपरानिया, अशोक कुमार, सम्राट गौतम, रोबिन गौतम, विशाल मौजूद रहे।