फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गम में डूबा सांसद हुकुम सिंह का गोद लिया गांव सुखेड़ी

गम में डूबा सांसद हुकुम सिंह का गोद लिया गांव सुखेड़ी

Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गम में डूबा सांसद हुकुम सिंह का गोद लिया गांव सुखेड़ी
सहारनपुर। कैराना के सांसद हुकुम सिंह का जनपद सहारनपुर से बेहद करीबी नाता रहा है। गंगोह विधानसभा क्षेत्र के गांव सुखेड़ी को उन्होंने गोद लिया हुआ था, जिसमें अपने मद से उन्होंने तमाम कार्य कराए। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है और लोग उनके कार्यों को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद शामली के कैराना सांसद हुकुम सिंह कई बार सहारनपुर आए। पिछले माह यहां अंतिम बार उन्होंने विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। इसके अलावा उनका सहारनपुर से पुराना नाता रहा। गंगोह विधानसभा क्षेत्र का गांव सुखेड़ी सांसद हुकुम सिंह ने गोद लिया हुआ था। उन्होंने अपने मद से गांव में तमाम विकास कार्य कराए है। शनिवार की रात उनके निधन का पता चलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गांव के लोगों को यकीन नहीं हुआ कि हुकुम सिंह अब दुनिया में नहीं रहे। विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कई बार गांव सुुुखेड़ी का भ्रमण किया था। ग्रामीण उनके कार्यों से अच्छी तरह प्रभावित थे। सांसद एक-एक कार्य की खुद समीक्षा करते थे और ग्रामीणों से जानकारी लेकर अधिकारियों की क्लास लगाते थे। उनके निधन से सुुखेड़ी गांव में मातम पसरा है। ग्रामीण उनके कार्यों को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव सुखेड़ी सांसद हुकुम सिंह ने गोद लिया हुआ था। गांव में किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सांसद ने अपने कार्यकाल में गांव बहुत काम कराएं है। बाकी बचे अधूरे कामों को भी जल्द पूरा कराया जाएगा। हुकुम सिंह राजनीतिक कार्यकाल को उन्होंने बेहद करीब से देखा है। वह एक कुशल राजनीतिक व्यक्ति थे। पिछली विधानसभा योजना में विपक्षी दल के नेता थे और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को अच्छी तरह घेरते थे।-
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप चौधरी, गंगोह विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed