{"_id":"5a10863d4f1c1b78548bdda0","slug":"91511032381-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
सहारनपुर। शनिवार सुबह अचानक से हुई बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक को और बढ़ा दिया। साथ ही बारिश ने उन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दीं, जो गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुटे हैं। गनीमत रही कि यह बूंदाबांदी दस से 15 मिनट ही रही। इसके बाद बादल छट गए और दोपहर में धूप निकल आई।
पिछले तीन दिन से बादल छाए रहने से मौसम में अन्य दिनों की तुलना में अधिक ठंडक थी। मगर शनिवार सुबह अचानक से बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिस समय बारिश शुरू हुई, उस समय बच्चे स्कूल जा रहे थे। ऐसे में अचानक से आई बारिश में अनेक बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। यह बूंदाबांदी तो 15 मिनट बाद ही बंद हो गई। मगर हल्की हवा चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। हवा चलने से दोपहर के समय बादल छंट गए। इसके बाद धूप निकल आई। शाम को फिर से ठंड ने अपना असर दिखाया।