फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम-एसएसपी ने किया दारुल उलूम का दौरा, उलमा से मुलाकात की

डीएम-एसएसपी ने किया दारुल उलूम का दौरा, उलमा से मुलाकात की

Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी ने किया दारुल उलूम का दौरा, उलमा से मुलाकात की
डीएम-एसएसपी ने किया दारुल उलूम का दौरा, उलमा से की मुलाकात
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने रविवार को इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में पहुंचकर उलमा से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने मस्जिद रशीदिया और लाइब्रेरी का भ्रमण भी किया।
रविवार शाम करीब पांच बजे दारुल उलूम के मेहमानखाने पहुंचे डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। इस दौरान मद्रासी ने अधिकारियों को संस्था के इतिहास, उलमा-ए-देवबंद और यहां दी जानी वाली शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने लाइब्रेरी में जाकर ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और उनकी बाबत जानकारी ली। उन्होंने संस्था में रखे मोहम्मद साहब के रुमाल को देखने के साथ ही एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया और नवीन लाइब्रेरी का दौरा किया।
विज्ञापन

मेहमानखाने में डीएम पीके पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि दीनी इदारों को लेकर जिस तरह की अफवाह फैलाई जाती हैं। वह उस पर ध्यान नहीं देते। दारुल उलूम के बारे में आज तक जितना सुना और पढ़ा था, यहां आकर यह उससे कहीं ज्यादा लगा है। उन्होंने यहां की शिक्षा प्रणाली और बेहतर प्रबंधन की प्रशंसा की। इस मौके पर एसडीएम रामविलास यादव, तहसीलदार परमानंद झा, सीओ सिद्धार्थ सिंह, मौलाना मुकीमुद्दीन, मौलाना मुर्तजा और मौलाना असजद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed