फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोविंद में मन लगा हो तो हर कार्य बन जाता है पूजा

गोविंद में मन लगा हो तो हर कार्य बन जाता है पूजा

Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोविंद में मन लगा हो तो हर कार्य बन जाता है पूजा
गंगोह (सहारनपुर)। श्री लक्ष्मी नारायण मंडल के तत्वावधान में महादेव कुटी में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में प्रथम दिन कथाव्यास साध्वी भूमिका दीदी ने कहा कि यदि कार्य करते हुए मन गोविंद में लगा रहे तो हर कार्य पूजा हो सकता है। बताया कि प्रभु का संबंध ही सच्चा संबंध है।
विज्ञापन

मेन रोड स्थित महादेव कुटी में इससे पहले विधायक प्रदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। मुख्य पूजन प्रदीप गोयल ने कराया। रामकिशन गोयल, राकेश गोयल, कुमार फौजी, अखिल गुप्ता और मुकेश मित्तल ने माल्यार्पण किया। विधायक प्रदीप चौधरी ने परम पिता परमात्मा से जन कल्याण की कामना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों और निसहायों की सेवा से ईश्वर अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। नर सेवा को भी इसीलिए नारायण सेवा कहा जाता है। इसके उपरांत रामचरित मानस पर चर्चा करते हुए शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि कलयुग में प्रभु नाम सुमिरन ही मानव कल्याण का एकमात्र सूत्र है। कथा व्यास आदित्यानंद महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि भागवत महापुराण ही एक मात्र ऐसा पुराण है जिसके श्रवण मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य भागवत पुराण के तीन सोपान हैं। जब मनुष्य प्रथम सोपान को स्पर्श करके भक्तिमय हो जाता है, तो ज्ञान एवं वैराग्य स्वयं आ जाते हैं। संचालन प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद भारती ने किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed