फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राष्ट्रीय पर्वों पर मदरसों में शान से फहराया जाता है तिरंगा: उलमा

राष्ट्रीय पर्वों पर मदरसों में शान से फहराया जाता है तिरंगा: उलमा

Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पर्वों पर मदरसों में शान से फहराया जाता है तिरंगा: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में ध्वजारोहण करने तथा इनकी वीडियोग्राफी कराए जाने वाले यूपी सरकार के निर्देश पर देवबंदी उलमा का कहना है कि राष्ट्रीय पर्वों पर दीनी इदारों में शान से तिरंगा फहराया जाता है। जहां तक वीडियोग्राफी करने का मामला है अगर यह सरकार का आदेश है तो सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि दीनी इदारों में 26 जनवरी और 15 अगस्त बाकायदा जश्न के तौर पर मनाए जाते हैं। इतना ही नहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक राष्ट्रीय गान का ताल्लुक है तो वो भी मौलाना अबुल कलाम आजाद के दौर से पार्लियामेंट हो या जहां भी मौका हो गाया जाता है। मुफ्ती अरशद ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश में मदरसों की वीडियोग्राफी कराए जाने की बात कही गई है तो वह जरूर कराए, चाहे वह ऑनलाइन ही क्यों न हो, लेकिन सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर मदरसों में कार्यक्रम होते रहे हैं और आगे भी इसी प्रकार होते रहेंगे। उधर, विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम पिछले वर्ष तिरंगा फहराने के मामले में यह साफ कर चुका है कि वह जमीयत उलमा-ए-हिंद के साथ देश के अलग अलग हिस्सों में राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण करता है। जिसमें दारुल उलूम के उलमा शामिल होते हैं। दारुल उलूम मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा था कि मुल्क को आजादी दिलाने में उलमा-ए-देवबंद का अहम योगदान रहा है। इसलिए उलमा-ए-देवबंद आजादी के दिन को गर्व से मनाते हैं। वहीं, मदरसा छात्र नजीफ अहमद कासमी का कहना है कि सरकार के फैसले का अहतराम (इज्जत) करना चाहिए। सरकार जो बात कह रही है वो राष्ट्रीय हित की बात है। जितने भी बिरादाराने वतन हैं उन सबकी जिम्मेदारी है कि वह 15 अगस्त और 26 जनवरी पर तिरंगा फहराकर वतन से मोहब्बत का इजहार करें साथ ही नजीफ ने यह भी कहा कि दारुल उलूम को अपने दरवाजे पर जबकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को अपने हेड क्वार्टर पर तिरंगा फहराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed