फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिन भर उड़ती रहीं चोटी कटने की अफवाहें

दिन भर उड़ती रहीं चोटी कटने की अफवाहें

Sat, 12 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
दिन भर उड़ती रहीं चोटी कटने की अफवाहें
सहारनपुर। चोटी कटने की अफवाहों की सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन भर खाताखेड़ी और देहात क्षेत्रों में चोटी कटने की अफवाहें उड़ती रहीं। लेकिन कोई यह नहीं बता पाया कि चोटी किसने काटीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही चोट कटने की अफवाहें उड़ने लगीं। मोहल्ला खाताखेड़ी से पहले दो महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह उड़ी और फिर चार महिलाओं के चोटी कटने की अफवाह उड़ी। खाताखेड़ी के लोगों का कहना था कि न तो कोई किसी के घर में आ रहा और न ही किसी को घर से निकलते हुए देखा। परिवार के लोगों के बीच चोटी कोई कैसे काट सकता है। चोटी कटने के मामले देहात क्षेत्रों में भी हुए। लेकिन कोई इस घटना की पुष्टि नहीं कर सकता कि चोटी कोई बाहर से आकर काट गया। अब लोग इसे मात्र अफवाह मान रहे हैं और घटनाएं महिलाओं द्वारा स्वयं किए जाने अथवा परिवार के किसी सदस्य द्वारा ही किया जाना माना जा रहा है। जिन क्षेत्रों में ये घटनाएं हो रहीं हैं वे सभी पिछड़े इलाके हैं और साक्षरता भी इन इलाकों में कम हैं, जिसके चलते अंध विश्वास के भ्रम में लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि चोटी काटने का एक भी मामला ऐसा नहीं पाया गया है, जिसमें कोई आरोपी सामने आ सका हो। पुलिस टीमों ने जांच के बाद यही पाया है कि चोटी काटने वाला कोई नहीं है। कुछ लोग इस प्रकार की अफवाह का फायदा उठाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed