फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर जिले में हाई अलर्ट

स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर जिले में हाई अलर्ट

Sun, 06 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर जिले में हाई अलर्ट
स्वाइन फ्लू के खतरे को लेकर जिले में हाई अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू (इंफ्लूऐन्जा-ए एच-1 एन-1) तथा एवियन इंफ्लूऐन्जा (बर्ड फ्लू) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोनों बीमारियों की रोकथाम को लेकर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में रेपिड रिस्पांस टीम की बैठक हुई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभागीय टीमें सतर्क रहें। उन्होंने बताया कि जनपदीय कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। इसका फोन नंबर 0132-2716204 है। स्वाइन फ्लू एवं बर्ड फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर का मोबाइल नंबर 9412668919 है। इस पर संपर्क कर सलाह ली जा सकती है।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर टास्क फोर्स का गठन जिला अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है ताकि किसी भी स्थिति में विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जा सके। एक सचल चिकित्सीय दल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आवश्यक स्टाफ एवं वाहन सहित बनाया गया है। जिला चिकित्सालय में 10 बिस्तरों का एक वार्ड आवश्यक स्टाफ एवं औषधि सहित आरक्षित कर दिया गया है। स्वाइन फ्लू रोग की रोकथाम के लिए जरूरी दवाइयों पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए यह करें
-कम से कम लोगों से हाथ मिलाए और बार-बार हाथ धोने की आदत डाले।
-बीमारी के लक्षण जैसे बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी, खराश, बदन दर्द होना।
-एक दूसरे के मुंह की तरफ छींकने, खांसने से बचे।
-नाक मुंह पर कपडा/टीशू पेपर रखकर छींकने एवं खांसने की आदत डालें।
-कपड़े को डिटरजेंट से धोएं एवं धूप में सुखाएं तथा अन्य कपड़ों से अलग रखें।
-फ्लू होने की स्थिति में घर पर आराम करें तथा वार्तालाप के समय एक हाथ या उससे अधिक दूरी बनाये रखे।
-चिकित्सक से सम्पर्क करें और उसकी सलाह को मानें।
-----
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए यह न करें

-जहां तक संभव हो भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे मॉल्स, सिनेमा घर, पार्क, रेलवे स्टेशन, मेले, पार्टी, होटल में न जाएं।
-अनावश्यक यात्रा न करें, किसी पॉजिटिव रोगी के सम्पर्क में आने से बचें।
-किसी भी व्यक्ति जिसे जुकाम, खांसी, बुखार हो बिना मास्क या रूमाल के उसके करीब न जाएं।
-डॉक्टर की सलाह के बिना टेमीफ्लू दवाई न खाएं।
-यदि बच्चे में खांसी जुकाम हो तो बच्चे को सात दिन स्कूल न भेजे और अच्छे चिकित्सक से संपर्क करेें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed