{"_id":"597f7a954f1c1b64238b4568","slug":"91501526677-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसावा प्रकरण में क्षत्रिय समाज के लोगों का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसावा प्रकरण में क्षत्रिय समाज के लोगों का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सरसावा में चिकित्सक पर हमले के मामले में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेतृत्व में लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
सोमवार को महासभा के जिलाध्यक्ष डाक्टर कुशलवाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एकत्रित होकर पुलिस लाइंस स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने राजपूत समाज के निर्दोष कान्हा को जेल भेज दिया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस की कार्रवाई जातीय उन्माद को बढ़ावा दे रही है। पुलिस दोनों पक्षों पर बराबर की कार्रवाई करे। जो लोग आरोप लगा रहे हैं उन्होंने भान प्रताप को रास्ते में घेरकर मारा। अस्पताल में भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस का यही रवैया रहा तो माहौल बिगड़ सकता है।
पूर्व विधायक सुखवीर सिंह पुंडीर, शशिबाला पुंडीर, भाजपा नेता दशरथ सिंह ने एसएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरसावा में अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ अस्पताल के एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। जिसकी वीडियो फुटेज पुलिस के पास है। छेड़छाड़ के बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने डाक्टर वीपी सिंह को घटना की जानकारी दी थी। आरोप है कि डाक्टर ने उन पर रिवाल्वर तान दिया था और तीमारदारों के साथ गाली गलौज की थी। इस क्लीनिक पर इस प्रकार की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अभी तक एकतरफा कार्रवाई ही की है, जिससे राजपूत समाज में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
महासभा में दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि दो दिन में दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो राजपूत समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूूूर होगा। उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और निर्दोषों को रिहा किए जाने की मांग की। इस मामले में उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महासभा के मंडल प्रभारी विनय राणा, देवेंद्र राणा, युवा जिलाध्यक्ष अमित राणा, राजकुमार, शिवकुमार राणा, बिजेंद्र राणा, अरुण राणा, रवि पुंडीर, अनिल एडवोकेट, आदित्य, मांगेराम चौहान, कुलदीप चौहान, प्रेमराणा, देवराणा, आजाद चौहान, जयवीर चौहान, नैनपाल चौहान, अरविंद चौहान, लाखन चौहान, नरेश राणा, संजू चौहान, सुभाष राणा, कमल प्रधान, श्याम सिंह, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।