{"_id":"597a3b564f1c1b8b628b4aa8","slug":"91501182806-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रैली निकालकर किया गया यातायात सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रैली निकालकर किया गया यातायात सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली के साथ शुरू हुआ यातायात सुरक्षा सप्ताह
सहारनपुर। यातायात सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ किया गया। शहर में यातायात पुलिस एवं ट्रैफिक वार्डनों द्वारा बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई रैली का शुभारंभ एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली पुलिस लाइन से कोर्ट रोड होती हुई घंटाघर पहुंची, वहां से अंबेडकर चौक से जेल चुंगी होते हुए नवाबगंज, घंटाघर, कोर्ट रोड होते हुए पुलिस लाइन में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन के लिए जागरूक किया गया। रैली में यातायात उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह, डाक्टर योगेंद्र दुधेरा, अक्षय सिंह, मनीष कुमार, राजन जोशी, राधेश्याम, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र कश्यप, अखलाक शामिल रहे।