फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घरों में जलभराव से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन

घरों में जलभराव से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन

Wed, 19 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
घरों में जलभराव से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन
सहारनपुर। घरों में दो से तीन फुट पानी जमा होने से नाराज गांव मोहम्मदपुर माफी की महिलाएं मंगलवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने आईटीसी रोड पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया। जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही ममता, रमा, सुमन, कमलेश, विमला, दीपा और सरला ने बताया कि वह उक्त गांव निकट कबीर आश्रम के पास रहती हैं। कुछ वर्ष पहले प्रशासन ने निकट से गुजर रही नहर को कवर्ड करा दिया था। इसके बाद गांव की साइड में भी आरसीसी सड़क बनवाई गई है। बताया कि सड़क बनने के बाद वहां के घर तीन से चार फुट नीचे हो गए हैं। ऐसे में हल्की सी बरसात में सड़क का पानी उनके घरों में घुस रहा है। इस संबंध में अनेक बार नगर निगम को प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। कई बार प्रदर्शन भी हो चुके हैं, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले तीन दिन से घरों में दो से तीन फुट पानी भरा है। ऐसे में मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा है। जाम की सूचना मिलते ही हसनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों में जयकुमार, तेजपाल, विनोद आर्य, प्रभात कुमार, शुभम, चंद्रपाल, विनय, दीपक, करनपाल, कोमल, चंदो, अमन, पूनम, उषा, सविता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

नगर निगम में जाओ और अधिकारियों से निपटो
जाम खुलवाने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी जाम लगा रही महिलाओं पर आगबबूला हो गए। उनका कहना था कि जाम लगाना समस्या का समाधान नहीं है और यदि जाम लगाना ही है तो कहीं और जाकर लगाओ। इतना ही नहीं, वह महिलाओं को यह भी कहते सुने की समस्या नगर निगम की वजह से है। जाम लगाने की बजाय नगर निगम में जाओ और अधिकारियों से निपटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीसी रोड पर जाम लगाकर जताया विरोध, पहले भी कर चुकी हैं प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed