{"_id":"594d6a604f1c1b1a098b4644","slug":"91498245728-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील लगाई
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
बंद कराए गए कमेले पर लगाई सील
गंगोह (सहारनपुर) । बंद कराए गए नगर पालिका के कमेले और पैकेजिंग हाउस पर शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में गई टीम ने सील लगा दी।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नगरपालिका लाइसेंस पर संचालित कमेले में मानकों को पूरा करने के लिए छह माह का वक्त दिया गया था। 22 जून को उक्त अवधि की समय सीमा समाप्त होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रदूषण विभाग की टीम ने कमेले की जांच की थी। जांच में मानक अधूरे पाए गए, जिसके बाद कमेले को बंद करा दिया गया था। शुक्रवार को एसडीएम डीपी सिंह, सीओ विष्णुचंद गौतम और क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी पीपी श्रीवास्तव टीम के साथ कमेले पर पहुंचे। इसके बाद कमेले और बराबर में स्थित कोल्ड स्टोर पर सील लगा दी गई। एसडीएम डीपी सिंह ने कहा कि मानकों को पूरा किए बिना कमेला नहीं चलाने दिया जाएगा। टीम में सहायक पर्यावरण अभियंता मुकेश कुमार त्यागी और अवर अभियंता महेंद्र सिंह के अलावा कोतवाल योगेश शर्मा भी शामिल रहे।