फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   880 candidates from Syana and Dibai succeed in the run; Ghaziabad to run today.

Saharanpur News: स्याना और डिबाई के 880 अभ्यर्थी दौड़ में सफल, आज दौड़ेगा गाजियाबाद

Thu, 27 Aug 2026 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
880 candidates from Syana and Dibai succeed in the run; Ghaziabad to run today.
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को बुलंदशहर जिले के अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ में 880 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। आज यानी बृहस्पतिवार को अनूपशहर और गाजियाबाद जिले के अभ्यर्थी दौड़ेंगे।
विज्ञापन

सेना द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बुलंदशहर की स्याना और डिबाई तहसीलों के 1120 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया। इनमें से 1050 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ परीक्षा में 880 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता और मेडिकल परीक्षण से गुजारा गया। स्टेडियम में नौ सितंबर तक 13 जिलों के लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दौड़ समेत अन्य परीक्षाएं हो रही हैं। इस दौरान स्टेडियम में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बुलंदशहर की अनूपशहर तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके साथ ही गाजियाबाद जिले की सदर, मोदीनगर और लोनी तहसील के अभ्यर्थी भी दौड़ आदि शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेंगे। 28 अगस्त को मुजफ्फरनगर की सदर, बुढ़ाना, खतौली तहसीलों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अंत में सहारनपुर जिले के अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम के आसपास सेना के जवान सहित पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोले अभ्यर्थी
- अनूपशहर निवासी सचिन चौधरी ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए काफी उत्साहित हूं। एक दिन पहले ही सहारनपुर आ गया हूं।

- अनूपशहर निवासी गौतम चौधरी ने बताया कि सेना में लिखित परीक्षा में सफलता के बाद दौड़ की तैयारी की है। सफलता की उम्मीद है।

- अनूपशहर निवासी विशाल सिंह ने बताया कि साथियों के साथ लिखित परीक्षा का फॉर्म भरा था। सभी ने एक साथ देशसेवा का प्रण लिया है।

- अनूपशहर निवासी सन्नी कुमार ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए काफी तैयारी की है। सेना की नौकरी देशसेवा है। मां भारती की सेवा करने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed