फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   862 conection cut

विशेष बकाया वसूली अभियान शुरू, 862 कनेक्शन काटे

Thu, 10 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
862 conection cut
विशेष बकाया वसूली अभियान शुरू, 862 कनेक्शन काटे
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल में साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही विद्युत निगम ने विशेष बकाया वसूली अभियान शुरू किया। यह अभियान 10 और 11 सितंबर को भी जारी रहेगा। इस अभियान के पहले दिन शहर में 22 टीमों को बकाया वसूली के लिए भेजा। इस दौरान टीमों ने 862 घरों के कनेक्शन काट दिए। वहीं, 267 घरों स उपभोक्ताओं ने बकाया भुगतान कर दिया। इन टीमों को करीब 93.66 लाख रुपये की वसूली करनी थी। इनमें से 31.42 लाख रुपये की वसूूली की।
विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक हकीकत नगर, आवास विकास, मानक मऊ, घंटाघर चौक, पेपर मिल, अंबाला रोड, मंडी समिति रोड, जनक नगर, टीपी नगर, हुसैन बस्ती, तिलक नगर, जैन बाग, किशनपुरा, पुल खुमरान सहित अन्य क्षेत्रों की कॉलोनियों में टीमों ने चेकिंग कर बकाया वसूली कराई। इसके साथ ही बकाया भुगतान में लापरवाही करने वालों के कनेक्शन काटे । उन्होंने बताया कि अभी दो दिन और विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोरोना काल में राजस्व वसूली में आई कमी और बकाया भुगतान को बेहतर करने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

चेकिंग करने वाली टीमों में अवर अभियंता राज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, रमेश कुमार, दीपक कुमार, प्रांजल कुमार, वीके यादव, प्रवीन कुमार, अजय कन्नौजिया, प्रिंस जयसवाल, भुवनेश वशिष्ठ, सतीश कुमार, अनिल कुमार, अश्वनी चौबे, नरदेव गौतम, परविंदर सिंह सहित अन्य शामिल रहे। कुछ सप्ताह पहले ही विद्युत निगम की ओर से राजस्व वसूली में पीछे चल रहे और 50 फीसदी से अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों को भी चिह्नित किया, लेकिन कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन की बंदिशों के कारण टीमें नियमित रूप से चेकिंग नहीं कर पा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed