{"_id":"5c5dd632bdec2273910072e0","slug":"81549653554-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखनी मेडिकल कॉलेज में शाम तक भर्ती होते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखनी मेडिकल कॉलेज में शाम तक भर्ती होते रहे लोग
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। जहरीली शराब के शिकार करीब डेढ़ दर्जन लोगों को प्रशासन ने पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जिसमें से चार लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए वेंटीलेटर पर रखा गया है। कॉलेज में डॉक्टरों की एक टीम भर्ती हुए लोगों का ईलाज करते हुए लगातार नजर रखे हुए है। जहरीली शराब के शिकार लोगों का हालचाल जानने के लिए सहारनपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शरद सचान भी पहुंचे तथा डॉक्टरों से भर्ती लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
शुक्रवार को जैसे ही जहरीली शराब के सेवन से अनेक लोगों की जान जाने तथा दर्जनों लोगो की हालत बिगडने की जानकारी प्रशासन को मिली तत्काल प्रभाव से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी को आपात स्थिति के लिए सचेत कर दिया गया। दिन निकलते ही मेडिकल कॉलेज में एम्बुलेंस से लाए जा रहे मरीजों की लाइन लग गई। जिसमें से जहरीली शराब के शिकार हुए लोगों को निकालकर स्ट्रेचर पर लिटाकर कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में लगातार भर्ती कराया जाता रहा। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में करीब 15 लोगों को भर्ती कराया गया। जिसमें गुलाब सिंह नाम के एक व्यक्ति को भी भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति की भर्ती कराने से पहले मौत हो चुकी थी।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती लोगों की सूची
1 - सुधीर 30 वर्ष पुत्र रघुवीर निवासी नन्हेड़ा
2- तनवीर 28 वर्ष पुत्र इसरार उमाही कलां
3- सोनी 22 वर्ष पुत्र सेवाराम उमाही कलां
4- रिजवान 53 वर्ष पुत्र लतीफ उमाही कलां
5- जल सिंह 34 वर्ष पुत्र बल्लू निवासी नागल
6- सुरेंद्र 43 वर्ष पुत्र बलजीत निवासी नागल
7- तेजपाल 36 वर्ष पुत्र दयाराम निवासी नागल
8- मांगेराम 63 वर्ष पुत्र नानूराम निवासी नागल
9- बलजोर 55 वर्ष पुत्र रघुवीर निवासी नागल
10- नाथीराम