{"_id":"5c4619ebbdec22736842139f","slug":"81548098027-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी पार्क में टहलने के साथ उठाइए जिम का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी पार्क में टहलने के साथ उठाइए जिम का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गांधी पार्क में अब आप टहलने के साथ ही जिम का भी लाभ उठा सकते हैं। नगर निगम की ओर से पार्क में ऑपन जिम खुलवाया गया है, जिसमें सामान्य कसरतों के लिए मशीनें लगवाई गई हैं। महापौर और नगरायुक्त ने सोमवार को पार्क पहुंचकर जिम का उद्घाटन किया।
महापौर संजीव वालिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी में लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा उन्हें स्वस्थ बनाना भी शामिल है। उन्होंने लोगों से पार्क में लगी मशीनों का लाभ उठाने की अपील की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहता है। लोगों की इसी जरूरत को समझते हुए पार्क में ओपन जिम बनाया गया है। इसके तहत हेल्थ वाकर, सिट अप बेंच, बिग टर्निंग व्हील, डुअल स्काई स्टीपर, ट्रिपल ट्विस्टर, पुश हैंड्स और पैरेलल बार्स आदि मशीनें लगाई गई हैं। लोगों को चाहिए कि वह मशीनें का सदुपयोग कर अपने शरीर को स्वस्थ बनाएं। उद्घाटन अवसर पर महापौर और नगरायुक्त ने मशीनों को चलाकर भी देखा।