फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 22 Jan 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता पर लगाए गंभीर आरोप
बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पावर कारपोरेशन की बेहट डिवीजन के अधिशासी अभियंता विभागीय कार्यों के नाम पर घूस लेते है।
विज्ञापन

यदि उन्हें सुविधा शुल्क न दिया जाए तो वह उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इतना ही नहीं यदि उपभोक्ता कुछ कहना चाहते हैं, तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें सरकारी कार्य में बाधा डालने के झूठे मामलों में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी देते है। आरोप है, कि दिसंबर माह 2018 में एक उपभोक्ता के खिलाफ अधिशासी अभियंता द्वारा कोतवाली बेहट में झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बताया कि अधिशासी अभियंता अपनी ड्यूटी पर कार्यालय में समय से नहीं पहुंचते और कई-कई दिन लगातार कार्यालय से नदारद रहते हैं। आरोप है, कि अधिशासी अभियंता डिवीजन के दस-दस किमी के दायरे में न रहकर प्रतिदिन मुजफ्फरनगर से आते हैं। ग्रामीणों ने बताया, कि इस संबंध में 10 दिसंबर 2018 और फिर 11 जनवरी 2019 को जिलाधिकारी, मंडलायुक्त सहारनपुर एवं पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय सहारनपुर के चीफ और मेरठ कार्यालय के प्रबंधक निदेशक को भी की जा चुकी है। लेकिन आज तक किसी भी स्तर से कोई जांच अधिशासी अभियंता कि नहीं हुई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में भाजपा के साढ़ौली मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, बृजेश प्रधान, पप्पल सिंह, धीर सिंह, भोपाल सिंह काम्बोज, वेदप्रकाश, नीरज चौहान, राजपाल, रामकुमार, साजिद रावत, हाशिम, परवीन, सोनू कश्यप, अनुज सेन, बाबूराम कश्यप, विजय सिंह, अमर सिंह प्रधान, अमरपाल, चौधरी ताहिर हसन आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। कुछ लोग उनके द्वारा किए जा रहे सही कार्यों से खुश नहीं है। उन पर गलत काम करवाने का दवाब बनाते है। उन्होंने गलत काम नहीं किए तो उनके जा रही है। योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed