फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण

Sat, 29 Dec 2018 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण
डीएम ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार देर रात रेलवे स्टेशन रोड, जनमंच के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गरीब एवं निराश्रित व्यक्तियों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए किए जाने वाले राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने करीब 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे।

बृहस्पतिवार देर रात जिलाधिकारी ने शहर का भ्रमण कर फुटपाथ के किनारे सो रहे गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को रैन बसेरों में ही रात्रि में विश्राम करने को कहा। उन्होंने स्टेशन रोड पर बनाए गए नगर निगम के रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने गरीबों को कंबल बांटते हुए रैन बसेरे में अलाव, भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने शहर का भ्रमण कर सोए हुए गरीबों को कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने रैन बसेरों में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था करा रखी है। जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में प्रवास करने वाले लोगों से कहा कि वह नशे से दूर रहे और असामाजिक तत्वों की निगरानी कर प्रशासन को जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रैन बसेरे में पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है लेकिन बाहर से आने वाले निराश्रित व असहाय लोगों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। उन्होंने उमा शंकर, ठाकुर किशन सिंह, सद्दाम, राशिद खान, सोनू, विशाल, दानी, देशराज, मुन्ना, पूजा, रईस आदि को कंबल वितरित किए। इस दौरान अनिल तुली, कृष्ण लाल मिडढा, शीतल टंडन, दिनेश सेठी, कर्नल संजय, आलोक तुली, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed