{"_id":"5c0d631dbdec22418130b6fc","slug":"81544381213-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन की चपेट में आकर दिव्यांग युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन की चपेट में आकर दिव्यांग युवक की मौत
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुुबशेर थाना क्षेत्र के मंडी रोड स्थित लकड़ियों की टाल पर क्रेन की चपेट में आकर दिव्यांग युवक की मौत हो गई।
हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे हुआ। चालक क्रेन से लकड़ियां उठा रहा था। जब चालक क्रेन को पीछे कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहा दिव्यांग युवक मुस्तकीम उर्फ कल्लू (22 वर्षीय) क्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मुस्तकीम की जेब से कागज मिलने पर उसकी पहचान हुई। वह नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव दौराला का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। क्रेन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सूचना दिए जाने पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।