फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुरुनानक देव महाराज के प्रकटोत्सव पर नगर संकीर्तन शुरू

गुरुनानक देव महाराज के प्रकटोत्सव पर नगर संकीर्तन शुरू

Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
गुरुनानक देव महाराज के प्रकटोत्सव पर नगर संकीर्तन शुरू
गुरुनानक देव महाराज के प्रकटोत्सव पर नगर संकीर्तन शुरू
विज्ञापन

गंगोह। गुरुनानक देव महाराज के प्रकटोत्सव के मौके पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसी के साथ नगर कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया है।
शुक्रवार को गुरुनानक देव जी का प्रकटोत्सव है। श्री गुरु सिंह सभा द्वारा एक सप्ताह का नगर कीर्तन आयोजन रविवार को गुरुद्वारा पीठ बाजार से रविवार से प्रभात फेरी का आयोजन शुरू किया गया है। ग्रंथी निर्मल सिंह के नेतृत्व में नगर कीर्तन करते श्रद्धालुओं का जत्था नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापिस गुरुद्वारे में आकर स्थगित हुआ। आस्था के चलते गुरुद्वारा कार्यक्रमों में गैर सिख भी श्रद्धा पूर्वक शामिल हो रहे हैं। प्रभात फेरी के साथ निकाले गए नगर कीर्तन में अरविंद पाल सिंह कपूर, अमरदीप सिंह लाड्डी, तुषार सिंह, सुरेश टेबक, संजय कथूरिया, नीरज पाहुजा, रघुनंदन गोयल, सिद्धार्थ खन्ना, विनोद शर्मा, प्रिंसी कपूर, हरदीप कौर, स्वर्ण कौर, तलविंद्र कौर आदि शामिल हुए। नगर भर में अनेक स्थानों पर प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में सप्ताह पाठ किया जा रहा है। शुक्रवार को गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव पर शब्द कीर्तन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। गुरु जी का लंगर भी उसी दिन चलेगा। क्षेत्र के गुरुनानकपुरा, दैदनोर, महंगी, बोडपुर आदि गुरुद्वारों में भी प्रकटोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed