{"_id":"5b92c245867a557ea274cba4","slug":"81536344645-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो शिक्षक सम्मानित
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। भारत विकास परिषद ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक संतोष अग्रवाल और रेनू मित्तल को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष डा. अमित वशिष्ठ व सचिव अमित सोनी ने प्राध्यापकों को सम्मानित करते हुए कहा कि दोनों ही शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की निशुल्क सेवा, फ्री ट्यूशन, जरूरतमंदों को कोर्स भिन्न-भिन्न समय पर उपलब्ध कराते रहे हैं। ऐसे शिक्षक हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बैठक में संस्थापक विवेक तायल, राजेश सिंघल, अंशुल वर्मा, दीपक अग्रवाल, विक्रांत सिंघल, राजकुमार रस्तोगी, आयुष गर्ग, नितिन तायल, चिराग सिंघल, राहुल गर्ग, प्रदीप सिंघल, अश्वनी मित्तल, हर्षित अग्रवाल आदि रहे।
प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में सांसद व डीएम को भेजा पत्र
देवबंद। गिडांसा रोलिंग मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेश कंसल ने सांसद व डीएम को पत्र भेजकर रेलवे रोड पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का विरोध किया है। कंसल ने कहा कि इंडस्ट्रियल स्टेट रेलवे रोड पर स्थित है। जहां पर दूसरे प्रदेशों से लंबी-लंबी गाड़ियां आती हैं, लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया लगभग समाप्त हो जाएगा। लोगों के उद्योग धंधे चौपट हो जाएंगे। सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान होगा। जिससे व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए फ्लाईओवर को शास्त्री रोड पर बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
629 छात्रों को निशुल्क यूनिफार्म वितरित
देवबंद। श्रीराम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं के 629 छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा पोषित योजना के अंतर्गत यूनिफार्म का वितरण किया गया। प्रबंधक रमेश चंद ऋषि और प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने छात्रों को ड्रेस वितरित की। उन्होंने बताया कि पहली से पांचवीं कक्षा तक 271 तथा छटी से आठवीं कक्षा तक 358 छात्रों को ड्रेस वितरित की गई है।