फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रानो को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस

रानो को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस

Mon, 27 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रानो को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस
सहारनपुर । पुलिस ने लेडी डॉन जासमीन उर्फ रानो को अब जेल भेजने की तैयारी कर ली है। छह दिन से साथ लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए घूम रही पुलिस के हाथ कोई नहीं आ सका है। हालांकि पुलिस के हाथ कई नए बदमाशों की कुंडली जरूर हाथ लगी है, जबकि बड़े शातिरों के ठिकानों की भी पुलिस ने डायरी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन के ग्राम तुरमत खेड़ी में 20 अगस्त की शाम को फरीद के घर आधा दर्जन बदमाशों को साथ लेकर पचास हजार के ईनामी वाजिद काला की पत्नी जासमीन उर्फ रानो ने हमला कर दिया था। जिसमें एक बच्चे को गोली लगी थी। गांव के लोगों ने बदमाशों का मुकाबला किया और जवाबी फायरिंग की तो बदमाश भागकर गन्ने के खेत में घुस गए। जहां लोगों ने एक बदमाश को मार डाला, जबकि दूसरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कांबिग के दौरान 20 अगस्त की रात को ही रानो गन्ने के खेत से पुलिस के हाथ लग गई। उसके बाद उसे गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की गई। उसको साथ लेकर आसपास के जिलों के अलावा दिल्ली तक बड़े इनामियों की तलाश में दबिश दी गई। लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं आया। हालांकि पुलिस के हाथ अपराध जगत में शामिल हुए कुछ नए लोगों की कुंडली हाथ लग गई है, जबकि पुराने शातिरों के ठिकाने भी पुलिस ने अपनी डायरी में दर्ज कर लिए हैं। छह दिन की मशक्कत के बाद पुलिस अब रानो को जेल भेजने की तैयारी में है। अभी तक पुलिस ने रानो की गिरफ्तारी तक नहीं दिखाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो संभवत: सोमवार को रानो को जेल भेज दिया जाएगा। हालांकि कोई भी अधिकारी रानो के बारे में कोई जवाब देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed