{"_id":"5b50dbdb4f1c1b43748b5e3c","slug":"81532025819-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाट मंदिर के वार्षिकोत्सव के चलते आज से बंद रहेगा दून हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाट मंदिर के वार्षिकोत्सव के चलते आज से बंद रहेगा दून हाईवे
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दून हाइवे पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य की सीमा पर स्थित डाट काली माता के मंदिर का 215 वां वार्षिक उत्सव 20 जुलाई की रात धूमधाम से मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम से पांच दिन पूर्व मंदिर के प्रांगण में भैरव पूजा, सुंदर कांड परिक्रमा इत्यादि धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। 20 जुलाई की रात में भव्य जागरण और 21 की सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जागरण के चलते शुक्रवार 20 जुलाई की दुपहर 12 बजे से शनिवार की दुपहर बाद तक छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहेगा। एसओ एमपी सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर मोहंड से आगे वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। देहरादून जाने वाले सभी वाहनों को फतेहपुर व सुंदरपुर से रूट डायवर्ट कर हर्बटपुर से निकाला जाएगा।