फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ प्रशासन ने अभियान छेड़ा

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ प्रशासन ने अभियान छेड़ा

Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ प्रशासन ने अभियान छेड़ा
देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश में 50 माइक्रॉन से कम मोटाई वाली पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के आदेश को अधिकारियों ने अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगरपालिका परिषद और तहसील की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर करीब 75 किलो पॉलीथिन जब्त कर ली। अधिकारियों ने दुकानदारों को पॉलीथिन का इस्तेमाल व स्टॉक न करने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने पुलिस को साथ लेकर भायला रोड, एमबीडी चौक, पठानपुरा रेती चौक, शास्त्री चौक, नेचलगढ़ आदि बाजारों में अभियान चलाकर करीब 40 किलो पॉलीथिन जब्त की। ईओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी अगली कार्रवाई में पॉलीथिन मिलने पर चालान व जुर्माना भी किया जाएगा। इसलिए दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन को अपने प्रतिष्ठानों से हटा लें। उधर, तहसीलदार आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तहसील ढाल, मेन बाजार, सराफा बाजार, मोरी तेलियान, सरसटा बाजार तथा खानकाह में अभियान चलाया। तहसीलदार ने दुकानदारों से कहा कि कपड़े व बर्तन आदि जो सामान पॉलीथिन में पैक हैं उन्हें तुरंत निकालकर बाहर करें। अन्यथा अगले अभियान में पकड़े जाने पर चालान किया जाएगा। एसडीएम रामविलास यादव ने कहा कि सरकार के आदेश का पालन शुरू कर दिया गया है। गठित टीमें प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ लगातार अभियान चलाएंगी। पकड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान नगर ही नहीं देहात क्षेत्र में भी चलेगा।
विज्ञापन


51 माइक्रॉन वाली पॉलीथिन को भी माना प्रतिबंधित
देवबंद। प्रदेश सरकार ने भले ही 50 माइक्रॉन से पतली पॉलीथिन की उपयोग व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन टीम 51 माइक्रॉन मोटाई वाली पॉलीथिन को भी प्रतिबंधित ही माना जा रहा है। सोमवार को चले अभियान में जब कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों को 51 माइक्रॉन की पॉलीथिन दिखाई तो उन्होंने उसके भी इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। दुकानदार दलीप कुमार, राजू, कुलदीप, पवन, रिंकू व विशाल आदि ने कहा कि 51 माइक्रॉन की पॉलीथिन की बिक्री व प्रयोग पर प्रतिबंध लगाकर अधिकारी व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं जो उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने ईओ को ज्ञापन देकर पॉलीथिन के प्रतिबंध को समय मांगा
देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगरपालिका के ईओ विनोद कुमार को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रतिबंधित पॉलीथिन के संबंध में होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए कुछ समय मांगा है। ईओ ने व्यापारियों को अगली कार्रवाई पर चालान काटने तथा अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया। नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग न करने की सलाह दी है। प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल व प्रभारी विवेक तायल ने कहा कि स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए हानिकारक पॉलीथिन पर प्रतिबंध सरकार का स्वागत योग्य कदम है। इस दौरान वजाहत प्रिंस, अरुण सिंघल, अभिषेक मित्तल, राजेश सिंघल, अजय गर्ग, आदित्य गर्ग, आलोक सिंघल, गुलफाम त्यागी, सन्नी दत्ता, मनोज गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed