{"_id":"5b4b92f44f1c1b43748b4fdd","slug":"81531679476-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को कुछ नहीं कहने देती थी लता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को कुछ नहीं कहने देती थी लता
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लता के पति सोनू ने बताया कि वह बच्चों को डांटने नहीं देती थी, जरा सा भी कुछ कहने पर नाराज हो जाती थी। शनिवार को बच्चे ने ऐसा कर दिया कि उसको थप्पड़ मारना ही पड़ा। जिस पर वह गुस्सा हो गई। वह काम पर चला गया। शाम को उसने बच्चों को दूध में मिलाकर जहर दे दिया।
सोनू ने बताया कि वह बच्चों को डांट भी नहीं सकता था। शनिवार को बस उसने छोटी सी बात पर एक थप्पड़ मार दिया, तो बस पूरा घर सिर पर उठा लिया। गुस्सा हो गई। वह तो अपने काम पर चला गया। बाद में वह भी बाहर चली गई और बाहर से गेहूं में रखने वाली दवा ले आई। शाम को उसने खाना बनाया। उसने और बड़े बेटे ने खाना खाया और दोनों बाहर निकल गए। जबकि लता गुस्से में भरी हुई थी। उसने दूध में गेहूं में रखने वाली दवा डालकर बच्चों को पिला दिया।
आर्थिक हालत खराब है
सोनू के पड़ोसी राजकुमार ने बताया कि सोनू की आर्थिक हालत खराब है। सोनू रिक्शा चलाता है, जिससे तीन बच्चों, मां, पत्नी के भाई समेत सात लोगों के परिवार का खर्च उठा रहा था। जिससे उनकी स्थिति सुधर नहीं रही थी। इस बात को लेकर परिवार काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन
चार दिन पहले ही हुई थी वारदात
जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शंकर नगर में रेखा ने अपने 11 साल के बेटे ऋतिक को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई थी। इससे पूर्व सड़क दूधली में रवि ने अपने दो बेटों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसमें रवि की मौत हो गई थी।