{"_id":"5b48f1ee4f1c1b3f748b4746","slug":"81531507182-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगदासपुर के बड़े बकायेदार को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगदासपुर के बड़े बकायेदार को जेल भेजा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगदासपुर के 10 लाख के बकायेदार को जेल भेजा
देवबंद (सहारनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक की तलहेड़ी बुजुर्ग शाखा से लिया लाखों रुपये का ऋण अदा नहीं करने पर राजस्व विभाग की टीम ने बकाएदार को 14 दिनों के लिए जेल भिजवा दिया है।
तहसीलदार आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गंगदासपुर निवासी राजकुमार पुत्र फूल सिंह ने चार साल पूर्व तलहेड़ी बुजुर्ग की पीएनबी शाखा से करीब 11.50 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसमें से उसके द्वारा कुछ रकम जमा करा दी गई। लेकिन शेष 10 लाख 27 हजार 148 रुपये जमा नहीं किए गए। बैंक से उसे नोटिस भी जारी किया गया। शुक्रवार को उनके नेतृत्व में गठित राजस्व विभाग की टीम में शामिल संग्रह अमीन मुकेश कुमार, शिवकुमार, हेमंत जोशी, नरेंद्रपाल और वरुण शर्मा ने बकाएदार राजकुमार को पुलिस की मदद से गिरफ्तार कराकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि तहसील में और भी अन्य बड़े कई बकायेदार हैं। जिन पर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी।