{"_id":"5b410d504f1c1b0a278b5177","slug":"81530989904-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजूल कामों को छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दें छात्र: मुफ्ती तारिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजूल कामों को छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दें छात्र: मुफ्ती तारिक
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजूल कामों को छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दें छात्र : मुफ्ती तारिक
देवबंद(सहारनपुर)। मदरसा जामिया हसीनिया के सदर मुदर्रिस मौलाना अल्लामा तारिक कासमी ने कहा कि छात्रों को जिम्मेदारी के साथ पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहिए। जिन फिजूल के कामों में वक्त बरबाद होता हो छात्र उन्हें न करें।
मोहल्ला शाहविलायत स्थित मदरसा जामिया हसीनिया में नये शिक्षण सत्र के आरंभ होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौलाना तारिक कासमी ने छात्रों से मेहनत से पढ़ने, शिक्षकों और पुस्तकों का सम्मान करने तथा समय की पाबंदी करने की नसीहत दी। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र जिस उददेश्य के लिए यहां आए हैं उसी पर ध्यान लगाएं। मोबाइल आदि से दूर रहें और ऐसा कोई भी फिजूल काम मत करें जिससे उनकी पढ़ाई पर गलत असर पड़े। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती जुनैद कासमी ने भी छात्रों को अनुशासन का पाढ़ पढ़ाते हुए कहा कि खुशकिस्मत हैं वो छात्र जिन्हें बुजुर्गों की सरजमीन पर तालीम हासिल करने का मौका मिला। इसलिए सभी छात्र मेहनत और लगन के साथ शिक्षा हासिल करें और उसकी रोशनी पूरी दुनिया में फैलाएं। इस मौके पर मुफ्ती सईद हमजा, मौलाना इलियास समर, मुफ्ती सलमान, मुफ्ती जाहिद, मुफ्ती मोहम्मद अहमद, मुफ्ती नसीम आदि मौजूद रहे।