{"_id":"5b3919314f1c1b624d8b9004","slug":"81530468657-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के परिवार को धमकी देने वाला ऑडियो फर्जी : नाहिद हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता के परिवार को धमकी देने वाला ऑडियो फर्जी : नाहिद हसन
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ तो कैराना विधायक नाहिद हसन तिलमिला गए। मामला सार्वजनिक होने के बाद रविवार को अपनी सफाई देने के लिए सहारनपुर एसएसपी आवास पर पहुंचे। उन्होंने वायरल ऑडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया और कहा कि उन्होंने किसी को फोन नहीं किया, किसी को धमकी नहीं दी। आरोप लगाने वाला व्यक्ति ही लोगों को ब्लैकमेल कर रहा है। सभी गवाहों के शपथ-पत्र उनके पास हैं। उन पर लगाए तमाम आरोप गलत हैं।
शनिवार को गंगोह की गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को फोन पर धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ। पीड़िता के परिजनों ने गंगोह कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कैराना विधायक नाहिद हसन के खिलाफ तहरीर भी दी। एसएसपी को भी शिकायत की और ऑडियो क्लिप दी। जिससे धमकी देने का मामला सार्वजनिक हो गया। मामला बढ़ता देख रविवार की शाम लगभग चार बजे कैराना विधायक नाहिद हसन कुछ लोगों को लेकर सफाई देने के लिए सहारनपुर में एसएसपी आवास पर पहुंचे। वायरल ऑडियो मामले में कैराना विधायक नाहिद हसन ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी ही नहीं है। उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। आरोप लगाने वाले परिवार के लोग घर-घर जाकर लोगों पर दबाव बना रहे हैं, उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं। किसी ने 50 हजार, किसी ने 35 हजार रुपये दिए हैं। उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। धमकी वाले ऑडियो के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को फोन नहीं किया। ऑडियो पूरी तरह से फर्जी है। ऑडियो आरोप लगाने वाले लोगों ने ही अपने आप बनाया है। उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी। ऑडियो में जो बातें सुनाई दे रही हैं वह किसी अन्य की आवाज है मैंने इस तरह का कोई फोन नहीं किया है, यह सब गलत है। इसकी जांच कराई जा सकती है। ऑडियो एडिट किया गया है। आरोप लगाने वाले लोग पैसे वसूलने के लिए फर्जी मुकदमा थोपना चाह रहे हैं। कोई उन्हें नहीं धमका रहा, बल्कि आरोप लगाने वाले ही लोगों के घर-घर जाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेप का आरोप पूरी तरह से फर्जी है। इसमें जो गवाह बताए हैं उनके वे शपथ-पत्र अपने साथ लेकर एसएसपी को दिखाने के लिए लाए हैं। झूठा आरोप लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
--------
-- यह है मामला
गंगोह कोतवाली में 19 जून को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले को लेकर पीड़िता के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि 29 जून की शाम को कैराना विधायक नाहिद हसन ने उन्हें धमकी देकर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। इसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एसएसपी ने गंगोह सीओ को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
-------------------
-- एसओ पर लगाया एफआईआर दर्ज न करने का आरोप
शनिवार को गैंगरेप पीड़िता के परिवार ने गंगोह थाना में धमकी दिए जाने की तहरीर दी थी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर मामला दर्ज न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी पर भी उन्हें धमकी देने एवं मामला दर्ज न किए जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने थाना प्रभारी एवं विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए।
-----------------
-- कैराना विधायक ने अपना पक्ष रखा : एसएसपी
कैराना विधायक नाहिद हसन ने रविवार को उनके सामने अपना पक्ष रखा। कुछ लोगों के शपथ-पत्र भी दिए हैं। साथ ही आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। अभी पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी, सहारनपुर।