फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू ने की खनन के अवैध परिवहन पर रोक की मांग

भाकियू ने की खनन के अवैध परिवहन पर रोक की मांग

Mon, 04 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने की खनन के अवैध परिवहन पर रोक की मांग
भाकियू ने की खनन के अवैध परिवहन पर रोक की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। खनन के अवैध परिवहन पर रोक लगवाने सहित अन्य मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एडीएम प्रशासन एसके दूबे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के बंजारेवाला स्टोन क्रशर जोन से जिले में अवैध प्रपत्रों पर खनन का परिवहन हो रहा है।

सोमवार को एडीएम प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में भाकियू ने आरोप लगाया कि एक खनिज रवन्ने पर बंजारा वाला क्षेत्र से तीन या चार गाड़ियां आ रही हैं। उन्होंने कहा कि फोर लेन में जो खनन सामग्री आ रही है, उसकी सामग्री अधिकतर ओवरलोड होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और राजस्व कर्मचारियों से मिलीभगत से होने वाले अवैध परिवहन से करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ट्रक और डंपरों के ओवरलोड होने और अप्रशिक्षित ड्राइवरों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मौतें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर अवैध प्रपत्रों पर ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगी तो भाकियू को उग्र आंदोलन करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के नजदीक चकरोड आदि की भूमि अधिग्रहण की गई है, वहां किसानों को अपने खेतों में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक समस्या नागल क्षेत्र के गांव पड़ौली, मीरपुर, पहाड़पुर, बसेड़ा और नगली आदि में आ रही है। उन्होंने किसानों के खेत में जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, जिला महामंत्री अशोक कुमार, मेवाराम, रघुवीर सिंह, प्रदीप ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed