{"_id":"5b0da5854f1c1b9f6e8b534f","slug":"81527620997-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए सरकार : त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए सरकार : त्यागी
Updated Wed, 30 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य
का भुगतान कराए सरकार : त्यागी
देवबंद। भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों ने सरकार से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की गई। साथ ही इस वर्ष गन्ना समय से लिए जाने पर खुशी का इजहार किया गया।
मंगलवार को गन्ना समिति में हुई बैठक में प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि इस सीजन में गन्ना की बंपर पैदावार हुई है। सरकार और गन्ना मंत्री बधाई के पात्र हैं कि पिछले सीजन से 40 प्रतिशत अधिक गन्ना समय से लिया गया। अब जरूरत है कि मिलों पर सख्ती कर गन्ना भुगतान कराएं। प्रांतीय महामंत्री ठाकुर हरवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है तथा जनता के सम्मान और सुरक्षा को बहाल किया है। जिला उपाध्यक्ष ब्रजपाल सैनी ने कहा कि आज कुछ लोग सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं। अध्यक्षता जगदेव कश्यप ने की। संचालन किरणपाल राणा ने किया। इस मौके पर ठाकुर राजपाल सिंह, धर्मेंद्र पुंडीर, मुनेश त्यागी, अमरनाथ धीमान, मांगेराम, चौधरी ओम सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।