{"_id":"5b085db44f1c1bf16e8b497f","slug":"81527274932-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के जनाधार से बौखला रहा है भाजपा नेतृत्व - ओमप्रकाश सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के जनाधार से बौखला रहा है भाजपा नेतृत्व - ओमप्रकाश सिंह
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है। भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कभी मंदिर तो कभी मुजफ्फरनगर दंगे का मुद्दा उठाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। जनता जान चुकी है कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।
गांव टाबर में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने ठाकुर समाज के लोगों से चुनाव बहिष्कार न करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव का बहिष्कार करना किसी भी समस्या का हल नहीं है। जनता को अपने मतदान के अधिकार को हर हाल में इस्तेमाल करना चाहिए। विकास के नाम पर सत्ता पर काबिज हुई भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा सरकार में किसानों की हालत दयनीय है। देश में चीनी के भंडार भरे पड़े हैं, बावजूद इसके केंद्र सरकार विदेश से चीनी आयात कर रही है। इसी कारण किसानों को उनका गन्ना मूल्य भुगतान समय से नहीं मिल रहा है। डीजल व पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। प्रदेश में महिलाओं के यौन शोषण की घटनाएं चरम पर हैं और योगी सरकार अपराधी को जेल भेजने की बजाय अपने विधायक को बचाने के प्रयास करती रहती है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र और सपा नेेता कार्तिक राणा ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से प्रदेश के किसानों व आमजन में भाजपा के प्रति गुस्सा है। फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में भी गठबंधन प्रत्याशी भारी मतों से जीत की ओर बढ़ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि गंठबंधन प्रत्याशी के बढ़ते जनाधार से बीजेपी खेमे में बौखलाहट साफ नजर आ रही है। बैठक में नकुड़ विधानसभा प्रभारी फकीर चंद नागर, पूर्व जिला सचिव ठाकुर भोपाल सिंह, थानाभवन जिपं सदस्य शेरसिंह राणा, गुड्डू राणा, मनोज राणा, अरुण राणा, अशोक राणा व विनोद राणा आदि ने भी विचार रखे।