फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विकास कार्यों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

विकास कार्यों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
विकास कार्यों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में विकास कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में व्यस्तता के बहाने सरकारी विभाग कार्यों में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के दफ्तरों में न मिलने से आम नागरिक परेशान है।
कैराना लोकसभा क्षेत्र में सहारनपुर की विधानसभा नकुड़ और गंगोह का क्षेत्र आता है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई थी। नियमानुुसार नए कार्य शुरू नहीं कराए जा सकते हैं। मगर, पुराने कार्यों को चालू रखने की छूट है। इसके बावजूद विकास के पुराने कामों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। देहात क्षेत्रों में सड़क, नाली और खड़ंजा निर्माण नहीं हो रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिन सड़कों को बनाए जाने के प्रस्ताव पास किए थे, वह भी ठंडे बस्ते में पड़े हैं। इसके अलावा सरकार की पुरानी योजनाओं पर भी काम नहीं हो रहा है। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी चुनाव में ड्यूटी व्यवस्था होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, समस्याओं का समाधान ना होने पर लोग परेशान हैं, जो सरकारी विभागों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। गांव चकहरेटी निवासी राधे श्याम का कहना है कि उनकी गली की सड़क पूरी तरह टूटी पड़ी है, जिसे बनाने का प्रस्ताव पास है। मगर, अधिकारियों की उदासीनता के चलते काम शुरू नहीं हो पाया। पुवांरका ब्लॉक के गांव गदनपुरा निवासी राकेश धीमान का कहना है कि उनके गांव सभी हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिन्हें ठीक कराए जाने की शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उधर, जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि चुनाव के चलते नए काम शुरू नहीं हो सकते हैं। पुरानी योजनाओं और कार्यों पर काम चल रहा है। बेवजह चुनाव ड्यूटी का बहाना करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed